पुलिस कप्तान शशि मोहन सिंह के “ऑपरेशन प्रहार” का प्रहार — 5 ट्रकों में 21 लाख का काला कबाड़ जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक ट्रक लावारिस

मुकेश अग्रवाल

रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों से करीब 21 लाख रुपये का 89.28 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया है। इस कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक ट्रक लावारिस हालत में बरामद हुआ है, जिसके मालिक की तलाश जारी है।

पुलिस की यह सख्ती जिले में लगातार बढ़ते अवैध कबाड़ नेटवर्क पर सीधा वार मानी जा रही है।

 ऐसे हुआ पूरा ऑपरेशन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा थाना पुलिस ने अग्रोहा प्लांट, तमनार चौक और गेरवानी क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर एक साथ दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान 4 ट्रकों को मौके पर ही पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में कबाड़ लोड था, लेकिन कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

? एक-एक कर पकड़े गए ट्रक

CG15EB9886: 25.5 टन कबाड़, कीमत 6.37 लाख

CG15AC1320: 24.2 टन कबाड़, कीमत 6.05 लाख

CG15EC9886: 4.95 टन कबाड़, कीमत 1.23 लाख

CG07CC0311: 11 टन कबाड़, कीमत 2.75 लाख

? इन चारों मामलों में कुल लाखों की संपत्ति जब्त कर चालकों को गिरफ्तार किया गया।

❗ लावारिस ट्रक ने बढ़ाया रहस्य

एक अन्य ट्रक CG04LE9157 गेरवानी क्षेत्र में लावारिस हालत में मिला, जिसमें 23.62 टन कबाड़ भरा था। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है और अब वाहन मालिक की तलाश तेज कर दी गई है।

कानूनी शिकंजा

सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ

धारा 35 BNSS / 303(2) BNS के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

उद्योगों को भी चेतावनी

कार्रवाई से पहले पुलिस कंट्रोल रूम में उद्योगपतियों के साथ बैठक कर साफ निर्देश दिए गए:

? केवल वैध दस्तावेज के साथ ही कबाड़ खरीदें

? संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें

“अवैध कबाड़ कारोबार, परिवहन और संग्रहण पर लगातार प्रहार जारी रहेगा। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” — एसएसपी शशि मोहन सिंह

Back to top button