पत्थलगांव टीआई ने पटाखा फोड़ने वाली बुलेट का फोड़ा पटाखा  पांच बुलेट पर की चालानी कार्रवाई

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव

पत्थलगांव में लगातार ही स्टंट बाजी स्टाइलिश मोटरसाइकिल व पटाखा फोड़ने वाली मोटरसाइकिलों से नगर के नागरिक त्रस्त हो चुके हैं आज पत्थलगांव टी आई विनीत पांडे ने पांच मोटरसाइकिलों पर तगड़ी कार्यवाही करते हुए कोर्ट का रास्ता दिखाया।

पत्थलगांव टीआई विनीत पांडे ने बताया कि स्टंट बाज एवं पटाखा फोड़ने वाले बुलेट की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस पर आज कार्यवाही की गई आने वाले दिनों में बाकी बचे स्टंट बाज एवं पटाखा फोड़ने वाले वाहनों पर कार्यवाही की जावेगी यदि किसी को इन स्टंट बाज की सूचना मिलती है तो थाने में सूचना दे सकते हैं।

Back to top button