पत्थलगांव में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे चालक गंभीर रूप से घायल

मुकेश अग्रवाल

 

पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के NH-43 बीटीआई चौक स्थित प्रकाश हाई स्कूल के समीप शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे स्विफ्ट डिजायर वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई, इसके बावजूद ट्रक ने पुनः कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक हरि जायसवाल, निवासी पाकरगांव, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक वाहन क्रमांक CG-15 AC 1793 का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक शराब के नशे में था और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। हालांकि कार का एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई। पुलिस ने घायल चालक के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश सहित आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Back to top button