पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने हाई स्कूल ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव

पत्थलगांव हाई स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का ध्वजारोहण पत्थलगांव विधायक सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय ने किया । ईसके बाद राष्ट्रगान गाया गया ।ध्वजारोहण के पश्चात आए हुए मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया

।विधायक गोमती साय ने राष्ट्र के नाम दिए गए संदेश का वाचन किया गया व परेड की सलामी ली गई

।हाई स्कूल के कार्यक्रम स्थल पर सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसको देखकर लोगों ने काफी सराहना की ।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पत्थलगांव एसडीएम ऋतुराज बिसेन जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह, सीओ गुप्ता मैडम ,तहसीलदार मिश्रा, बीओ वेदानंद आर्य , सीएमओ जावेद खान सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Back to top button