महीनों से एन एच 43 के बीच पड़े ट्रेलर वाहन को नहीं हटा सका प्रशासन दुर्घटना को दे रहा न्यौता 

 

बीते दिनों पत्थलगांव ठाकुर शोभा सिंह कॉलेज के पास एक ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क में गड्ढे की वजह से पलट गई थी पलटते ही वाहन में आग लग गई थी जिसमें ड्राइवर की पाइप में दबने से मौके पर ही मौत हो गई थी इसके बाद एन एच 43 विभाग द्वारा एन एच 43 के दोनों और मिट्टी का ढेर लगाकर सड़क को बंद कर दिया गया लेकिन आज महीना भर बीत जाने के बाद भी एन एच 43 के बीचो-बीच पलटी हुई ट्रेलर को हटाया नहीं गया है जिसके कारण लगातार दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है।  एन एच के बाधित होने के बाद भी प्रशासन द्वारा ट्रक मालिक व एन एच विभाग पर किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं करना अधिकारियों की लापरवाही को दर्शा रहा है ।अब देखना यह है कि प्रशासन महीना भर से सड़क के बीचो-बीच पड़े ट्रेलर को कब हटती है या यूं ही बड़े हादसे का इंतजार करते नजर आएगी।

Back to top button