कलेक्टर रोहित व्यास ने पत्थलगांव प्रथम प्रवास पर कर रहे अस्पताल का मैराथन निरीक्षण

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
कलेक्टर रोहित व्यास ने सबेरे-सबेरे ही पत्थलगांव पहुंचकर स्थानीय चौक से लेकर पत्थलगांव के पुष्प वाटिका, स्टेडियम, सूता तालाब सहित सिविल अस्पताल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया जहां सिविल अस्पताल में मरीज का हाल-चाल जानते हुए अस्पताल में एक-एक कमरों का निरीक्षण करते हुए सुधार से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए

f

सिविल अस्पताल के पुराने अस्पताल परिसर में निर्मित सुलभ शौचालय को नगर पंचायत के हैंडोवर करने व मरचुरी रूम को चालू करने के लिए निर्देशित किया साथ ही कलेक्टर ने पुराने अस्पताल परिसर में पार्किंग बनाने के लिए भी पत्थलगांव एसडीएम को कहा गया है ।

आज कलेक्टर रोहित व्यास पूरे अस्पताल के एक-एक कोने का निरीक्षण करते हुए अस्पताल में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए ।पत्थलगांव के पत्रकारों द्वारा पत्थलगांव सिविल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ की मांग करने पर कलेक्टर ने जल्द ही शिशु रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना के लिए बातें कही गई साथ ही अस्पताल में डॉक्टरों की सूची लगाने के साथ ही इमरजेंसी डॉक्टर के नंबर सहित बोर्ड लगाने को निर्देशित किया गया।

Back to top button