एन एच 43 पत्थलगांव अंबिकापुर रोड बाईपास सड़क के पास आखिर 10 मी का सड़क कौन बनाएगा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव न 43 सड़क अंबिकापुर रोड पर बनाई गई है जिसके लगभग 10 से 20 मी सड़क को एन एच विभाग के ठेकेदार व अधिकारियों द्वारा छोड़कर नागरिकों के लिए मौत का न्यौता दे दिया गया है आखिर बाईपास सड़क निकालने के लिए छोड़े गए अंतिम छोर पर शहर के डामर सड़क से जोड़ने के बीच में लगभग 20 मीटर की सड़क ठेकेदार द्वारा छोड़ दी गई है जिस सड़क से पार होने के लिए नागरिकों को दो-चार होना पड़ता है एवं जर्जर सड़क की वजह से लगातार दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है लेकिन इस छोड़ी गई सड़क को आखिर कौन इसकी सुध लेगा या कोई बड़ा दुर्घटना होने के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी?? अब देखना यह है कि जिले के नवनियुक्त संवेदनशील कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा कब एन एच 43 की 10 मी अधूरी सड़क पर संज्ञान लेते हुए पत्थलगांव के आम जनता को राहत दिलाई जावेगी।

Related Articles

Back to top button