शारदा बजरंग शर्मा द्वारा अयोध्या धाम में राम कथा का सात दिवसीय आयोजन

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव निवासी शारदा बजरंग शर्मा द्वारा अयोध्या धाम में श्री पूजनीय रमेश भाई ओझा जी द्बारा राम कथा का आयोजन 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक किया गया है जिसका प्रारंभ सरयू नदी अयोध्या के तट से कलश यात्रा के साथ किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों द्बारा कलश यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात राम कथा का श्रवण किया गया ।

Related Articles

आज की रामकथा में पूजनीय रमेश भाई ओझा द्वारा राम कथा में अयोध्या में विराजे राम लाल के स्वरूप का विस्तार से वर्णन किया गया आज की राम कथा में अयोध्या धाम के संत महात्माओं ने भी हिस्सा लिया ।पूरी राम कथा में राम के भजनों से गूंजता रहा । पूजनीय रमेश भाई ओझा के मुखारविंद से राम के मधुर मधुर भजन एवं राम के कथा का सभी ने श्रवण किया।
संदीपनी आश्रम पोरबंदर के 70 ऋषि कुमार द्वारा पाठात्मक श्री सहस्त्र चंडी अनुष्ठान का आयोजन


संदीपनी आश्रम पोरबंदर के 70 ऋषि कुमार द्वारा पाठात्मक श्री सहस्त्र चंडी अनुष्ठान का आयोजन किया गया है जिसमें प्रतिदिन 70 ऋषि कुमार द्वारा अनुष्ठान किया जा रहा है अनुष्ठान के लिए बड़े ही आकर्षक ढंग का यज्ञ शाला बनाई गई है जिसका भी दर्शन राम कथा सुनने आ रहे लोगों द्वारा किया जा रहा है।

Back to top button