जशपुर पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर गांजा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 76 किलो से ज्यादा गांजा, दो कार जब्त—4 आरोपी समेत नाबालिग गिरफ्तार गांजा तस्कर पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कछार निवासी

मुकेश अग्रवाल
जशपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के सख्त निर्देश पर तुमला पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो चारपहिया वाहनों से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद कर 4 आरोपियों सहित एक नाबालिग को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
घटना 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे की है, जब थाना तुमला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर से लावाकेरा-सराईटोली मार्ग से दो कारों में गांजा की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए चौकी कोल्हेंझरिया व कोतबा पुलिस के साथ मिलकर तुमला थाना के सामने मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी।
कुछ ही देर में मुखबिर के बताए अनुसार एक सफेद रंग की बिना नंबर की मारुति ब्रेजा और दूसरी काले रंग की मारुति XL6 (CG-14-MW-3300) मौके पर पहुंची, जिन्हें घेराबंदी कर रोका गया।
तलाशी के दौरान ब्रेजा कार से 4 बोरियों में भरे 73 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 76 किलो 910 ग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को हिरासत में लेते हुए दोनों वाहन और 4 मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए।

जप्ती का पूरा हिसाब:
गांजा: लगभग 38 लाख रुपए
दो कार: लगभग 11 लाख रुपए
मोबाइल फोन: 17 हजार रुपए कुल जप्ती: 49 लाख 17 हजार रुपए
गिरफ्तार आरोपी:
नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. युगल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर छ ग।
2. मोहित कुमार यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हल्दी झरिया, थाना बागबहार, जिला जशपुर छ ग।
3. दीपक यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छ ग।
4. एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा से लेकर आ रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा जाएगा।

इस पूरी कार्रवाई में पत्थलगांव एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट कहा कि
“जशपुर पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है। किसी भी हालत में ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।”




पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट कहा कि