ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने कहा रक्तदान महादान इसे हमेशा दान करते रहे पचास युनिट ब्ल्ड डोनेट किया गया


पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में प्राचार्य डॉ. बी. के . राय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी. आर. पाटले के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ,रेड क्रॉस सोसाइटी , तथा एनसीसी कैडेट्स के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. जेम्स मिंज एवं अनुविभागीय अधिकारी सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी उपस्थित रहे Iअतिथियों की स्वागत के लिए कु. प्रेमशिला नाग, अंकिता बड़ा, कौशल्या नाग, एवं साथियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया गया।डॉ.मिंज ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान करना जीवन का दान करने जैसा है ,इस पुण्य काम में सहभागी होने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान से कोई शारीरिक हानि नहीं होती, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिये जो भी व्यक्ति खून देने में सक्षम है, उन्हें आवश्य रक्त-दान करनी चाहिए ।उद्बोधन के अगले क्रम में एसडीएम मैडम त्रिपाठी ने रक्तदान के लिए उत्साहित छात्र-छात्राओं की भीड़ को देखते हुए प्रसन्नता जाहिर कीऔर कहा कि ऐसे ही प्रत्येक युवाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए, जिनकी भी 12 ग्राम से अधिक रक्त है उन्हें रक्तदान अवश्य करना चाहिए, इससे लोगों में समाज सेवा एवं पुण्य काम करने का भाव पैदा होता है।मैडम त्रिपाठी ने उद्बोधन के दौरान वर्तमान चुनावी वर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत् मतदाता जागरूकता का अभियान भी चलाया जा रहा है इसके लिए महाविद्यालय में अध्यनरत नव- मतदाता छात्र-छात्राओं को निष्पक्ष होकर बिना प्रलोभन के सभी प्रकार की निर्वाचनों के मतदान प्रक्रिया में अवश्य भाग लेने के लिए प्रेरित किया Iराष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी. आर. पाटले ने निष्पक्ष एवं अनिवार्य मतदान करने की शपथ दिलाई।
रक्तदान शिविर के सफल संचालन के लिए जिला चिकित्सालय जशपुर के लैब टेक्नोलॉजिस्ट पुरुषोत्तम कुंवर , स्टाफ नर्स असूंता खूंटे, वार्डब्वाय सतीश बेक , तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव के काउंसलर वसुंधरा डहेरिया,योगेश कुमार नायक, मेडिकल लब टेक्नोलॉजिस्ट राजकुमार बर्मन,वार्ड ब्वाय पूर्णानंद नाग ,मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट बी.डब्लू. शर्मा , आरएमए सुदीप राय का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. आर.एस. कान्त , आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अनुपमा प्रधान, क्रीड़ा अधिकारी प्रो. जे. के. भगत, रेडक्रास सोसाइटी के प्रभारी प्रो. विक्रांत मोदी, अतिथि प्राध्यापक श्री संजय बघेल, श्री मती संगीता बंजारा, हुमी सिंह एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button