“महिला आरक्षण पर सियासत गरम: विपक्ष पर भड़कीं गोमती साय, बोलीं— ‘नारी शक्ति को दबाने की साजिश बर्दाश्त नहीं’”

“महिला आरक्षण पर सियासत गरम: विपक्ष पर भड़कीं गोमती साय, बोलीं— ‘नारी शक्ति को दबाने की साजिश बर्दाश्त नहीं’
मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। एम.सी.बी. जिला अंतर्गत चिरमिरी स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “विपक्ष नहीं चाहता कि देश की महिलाएं सशक्त हों, इसलिए वे इस ऐतिहासिक बिल की राह में अड़ंगे डाल रहे हैं।”
उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण विधेयक को देश की आधी आबादी को अधिकार और सम्मान दिलाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। गोमती साय ने कहा कि यह बिल सिर्फ कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान और भागीदारी की नई दिशा तय करने वाला बदलाव है।
विपक्ष पर सीधा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा:
“नारी शक्ति को उनका हक मिलने से रोकने की कोशिश बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन इस लड़ाई में हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।”
प्रेसवार्ता के दौरान माहौल पूरी तरह राजनीतिक तेवरों से भरा रहा, जहां महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
महापौर रामनरेश राय, जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम सोनकर, पार्षद एमआईसी नरेंद्र साहू, मंडल महामंत्री रीत जैन एवं धर्मेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी




“नारी शक्ति को उनका हक मिलने से रोकने की कोशिश बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन इस लड़ाई में हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।”