निंडानिया परिवार द्वारा मैरिज गार्डन में श्रीमद् भागवत कथा का किया आयोजन  कथावाचक पूज्य अंकुश तिवारी जी महाराज के मुख से भागवत कथा की बहेगी गंगा निडानियां परिवार द्बारा बाजे-गाजे के साथ मंगल कलश पूजन एवं शोभा यात्रा निकाली गई

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव

पत्थलगांव में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन मैरिज गार्डन प्रांगण में निडानिया परिवार द्वारा किया गया है। श्रीमद् भागवत कथा के

 

कथा वाचक पूज्य अंकुश तिवारी जी महाराज लड्डू गोपाल धाम से पहुंचे हैं जहां अंकुश तिवारी महाराज के मुखारविंद से 7 दिनों तक भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा ।आज दुर्गा मंदिर से मंगल कलश पूजन के साथ कलश यात्रा व शोभायात्रा निकाली गई जहां बाजे गाजे के साथ निडानिया परिवार के महिलाएं ,बच्चे पुरुष द्वारा एक ही कलर के वस्त्र धारण कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे वहीं महिलाएं सिर पर कलश लिए कलश यात्रा निकाली गई वहीं अंकुश तिवारी महाराज को सुसज्जित वाहन में बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई ।

निडानियां परिवार के पिताम्बर अग्रवाल ने बताया कि आज दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक मैरिज गार्डन कथा स्थल पर भागवत कथा का शुभारंभ किया जावेगा कथा स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया है निडानिया परिवार के प्रत्येक सदस्य भागवत कथा के लिए दिन-रात तैयारी कर कार्यक्रम स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया है।

Back to top button