पत्थलगांव में स्वदेशी संकल्प यात्रा का आगमन “जब बाजार जाएंगे ,सामान स्वदेशी लाएंगे के नारो से गूंजा पत्थलगांव नगर

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
1 दिसंबर की शाम पत्थलगांव में रायगढ़ से चलकर स्वदेशी संकल्प यात्रा पहुंगी जिसके लिए नगर के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। नगर में पहुंची स्वदेशी संकल्प यात्रा का स्वागत विधायक निवास के समीप भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ,संघ प्रमुख मुरारी लाल अग्रवाल ,शिशु मंदिर प्राचार्य संतोष पाड़ी, जितेंद्र गुप्ता हरिभूमि ,नई दुनिया सुरेंद्र चेतवानी ,हरित छत्तीसगढ़ नीरज गुप्ता, जशपुर एक्सप्रेस मुकेश अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ कैट कार्यकारी अध्यक्ष शंकर बजाज का स्वागत किया गया। वही जशपुर सरगुजा संभाग कैट प्रभारी कन्हैया गुप्ता द्वारा पूरे संकल्प यात्रा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर नजर बने हुए हैं।


आज के संकल्प यात्रा में मंडल अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा कि यह यात्रा 27 नवम्बर 2025 से 21 दिसम्बर 2025 तक पूरे प्रदेश में भ्रमण कर जन-जागरण का एक विराट अभियान बनकर उभरेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव यह संदेश दिया है कि -“जब देशवासी लोकल के लिए वोकल होंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बन सकेगा।” “छोटे व्यापारी, कारीगर और उद्यमी ही भारत की वास्तविक शक्ति हैं।”

इन्हीं विचारों से प्रेरित होकर कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच ने, अन्य प्रमुख संगठनों के सहयोग से, स्वदेशी संकल्प यात्रा को एक मजबूत और व्यापक जन-आंदोलन में परिवर्तित करने का संकल्प लिया है।प्रदेश भ्रमण के क्रम में यात्रा सोमवार को पत्थलगांव पहुंची। यात्रा प्रभारी शंकर बजाज ने बताया यात्रा 22 दिनों में 2500 किमी का सफर तय करेगी जिसमें प्रदेश के प्रत्येक जिले के अलग अलग कस्बों से होकर गुजरते हुए यात्रा वापस राजनांदगांव पहुंचकर समाप्त होगी। यहां विधायक निवास के सामने यात्रा प्रभारी शंकर बजाज ने लोगों को यात्रा के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश प्रगति के नए सोपान तय कर रहा है। अर्थव्यवस्था के मामले में 2014 में 11वे पायदान पर खड़ा देश आज पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है, और शीघ्र ही चौथे पायदान पर पहुंच जाएगा। प्रधानमंत्री यह चाहते हैं कि देश जल्द ही तीसरे पायदान तक पहुंच जाए। इसके लिए सरकार के स्तर पर प्रयास जारी हैं परंतु इसमें अपेक्षित सफलता तभी मिल सकती है जब देश के लोग भी इसमें भागीदारी निभाएं। आर एस एस के जिला कार्यवाह मुरारी लाल अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग आर्थिक प्रतिस्पर्धा का है। प्रतिस्पर्धा के इस युग में वही देश अग्रणी होंगे जो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं। आज भारत की क्रय शक्ति में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है परंतु उसका लाभ देश को अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि जो विदेशी कंपनियां हमारे देश में व्यापार करने के लिए आती हैं वे इससे होने वाला लाभ अपने देश में ले जाती हैं। परन्तु यदि देश के नागरिक देश में ही उत्पादित होने वाली वस्तुएं क्रय करें तो इसका लाभ देश को यहां के लोगों को मिलेगा। लाभ मिलने से यहां के दुकानदारों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और देश की आर्थिक प्रगति का मार्ग और भी तेज गति से प्रशस्त हो सकेगा। लोगों को मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश बंसल और नीरज गुप्ता ने भी संबोधित किया। स शि मं के प्राचार्य संतोष पाढ़ी ने उपस्थित लोगों को स्वदेशी समानों क्रय और विक्रय करने की शपथ दिलाई। इस दौरान जितेंद्र अग्रवाल, नरेश यादव समेत अन्य गणमान्य नागरिक भी यहां उपस्थित रहे




