फर्टिलाईजर्स एसोसिएशन सरगुजा संभाग के,कन्हैयालाल अग्रवाल बनाये गये अध्यक्ष,नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा सभी वितरक संगठन के नियमो का करे पालन,कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा कि कम्पनियों की जबरन थोपे जाने वाली नितियो से मिलेगी राहत।*

मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव/अम्बिकापुर

 18फरवरी 2025 को अम्बिकापुर मे सरगुजा संभाग के समस्त थोक उर्वरक विक्रेता बन्धुओ की एक बैठक आयोजित हुई,जिसमे सर्वसम्मति से *फर्टिलाईजर्स एसोसिएशन सरगुजा संभाग* का गठन किया गया।जिसमे सर्वसम्मति से कार्यसमिति का गठन किया गया, अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल सचिव-समीर अग्रवाल कोषाध्यक्ष-अंजित अग्रवाल उपाध्यक्ष-मुरारीजायसवाल(सूरजपुर)उपाध्यक्ष-अनिल अग्रवाल(जशपुर)उपाध्यक्ष-सुनील अग्रवाल(बलरामपुर)उपाध्यक्ष-सुरेश तिवारी(सरगुजा)उपाध्यक्ष-अशोक साहू(कोरिया)

सरगुजा संभाग के फर्टिलाईजर्स डीलरो की बैठक मे विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।बैठक मे उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीगणों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि संगठन के हित मे सदैव कार्य किया जायेगा।बैठक मे यह भीनिर्णय लिये गये कि-कोई भी वितरक भाई किसी भी कम्पनी का लदान के साथ खाद नहीं खरीदेगा,सभी थोक उर्वरक विक्रेता बिना लदान ही खाद का खरीद बिक्री करेंगे।*संभाग के बाहर के वितरकों को सूचित किया जायेगा कि वो भी हमारे संभाग मे बिना लदान ही व्यवसाय करे,अन्यथा उनके खिलाफ होने वाली कार्यवाही की जवाबदारी उनकी स्वयं की होगी ।*सभी रिटेल उर्वरक विक्रेताओं को अपने अपने ग्रुप के माध्यम से सूचित करेंगे कि संभाग से बाहर के व्यापारियों से खाद का क्रय विक्रय न करे अन्यथा उनके खिलाफ होने वाली कार्यवाही की जवाबदारी उनकी स्वयं की होगी ।* वितरक एसोसिएशन के नियमो एवं लिये गये निर्णय के खिलाफ जाकर व्यवसाय करेगा उसे एसोसिएशन को 51000=00 जुर्माना का भुगतान करना होगा।*

संगठन के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने अपने पहले संबोधन मे अध्यक्ष का दायित्व प्रदान करने के लिये सभी का आभार व्यक्त करते हुये सभी से निवेदन किया कि संगठन के नियमों एवं फैसलों के साथ अपना व्यवसाय सुनिश्चित करते हुये चोर एवं कालाबाजारी जैसे आरोप से बचे। हम सभी आपके साथ हैं आप भी धैर्यपूर्वक संगठन का साथ दे।

सरगुजा फर्टिलाईजर्स एसोसिएशन सरगुजा संभाग के गठन एवं उसमे लिये गये निर्णयों से पूरे प्रदेश के उर्वरक व्यापारियों मे नयी उम्मीद दिखाई दे रही हैं एवं उनमे कम्पनियों द्वारा जबरन थोपे जाने वाली नीतियों से राहत भी मिलने कीसंभावना नजर आ रही है।सरगुजा फर्टिलाईजर्स एसोसिएशन सरगुजा संभाग के द्वारा लिये गये निर्णयों पर पूरे प्रदेश के व्यापारियों द्वारा अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी गयी हैं।रायगढ़ क्षेञ के एक उर्वरक व्यवसायी द्वारा कहा गया कि व्यापारी एकता को प्रदर्शित करते हुए यह निर्णय बहुत ही सुंदर ढंग से आप लोगों ने लिया है

 इसका फायदा आने वाले दिनों में जरूर मिलेगाछत्तीसगढ़ के सभी रिटेल उर्वरक विक्रेता चाहेंगे कि यह निर्णय सरगुजा संभाग के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए लागू हो जाए ताकि छत्तीसगढ़ के सभी रिटेलर कंधे से कंधा मिलकर चल सके और उन्हें भी राहत मिले।

Related Articles

Back to top button