लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन किलकिलेश्वर महानदी तट पर यूपी के कलाकार राजनंदनी सिंह व एकता मालन ने छठी मैया के गीतों का कराया रसपान पत्थलगांव विधायक गोमती साय व जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह किलकिलेश्वर धाम पहुंचे

पत्थलगाव
लोक आस्था का पर्व छठ पूजा के चौथे दिन शुक्रवार की सुबह छठ व्रतियों द्वारा उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया किल्केश्वर धाम स्थित मांड नदी में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने छठव्रत्तियों के साथ व्रत का पारण और अर्घ्य दिया।गुरुवार की सुबह शाम को मांड नदी तट पर छठ व्रतियों द्वारा डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया

इसके पश्चात यूपी से आए हुए कलाकार राजनंदनी सिंह ,एकता मालन व प्रमोद पांडे द्वारा सैकड़ो की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को छठ मैया के सुरीले भजनों का रसपान कराया गया इस मौके पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय व जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह भी पहुंचे जहां छठ समिति के शेखर त्रिपाठी द्वारा आगंतुक विधायक गोमती साय ,व पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का सम्मान किया गया ।

छठ भजनों का राजनंदिनी सिंह व एकता मालन ने बड़े ही सुरीले अंदाज में गायन किया गया जिसमें श्रद्धालु भजनों के साथ झूमते गाते रहे वही किरकिरा छठ समिति द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया।लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन

 

Back to top button