केंद्रीय एकलव्य आवासीय विद्यालय सरईटोला के 22 बच्चे हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार सिविल अस्पताल पत्थलगांव में आनन फानन में कराए गए भर्ती बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर पत्थलगांव विधायक गोमती साय बच्चों का हाल-चाल जानने पहुंची अस्पताल

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज केंद्रीय एकलव्य आवासीय विद्यालय सरईटोला के 22 बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पत्थलगांव के डॉक्टरों द्वारा बच्चों का इलाज किया जा रहा है। इस घटना की सूचना पाकर पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने सिविल अस्पताल पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए बच्चों का हाल-चाल जाना एवं डॉक्टर को समुचित बेहतर इलाज करने के लिए निर्देशित किया गया वहीं बच्चों से विधायक ने स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की ।
छात्रावास अधीक्षक बाबूलाल वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि छात्रावास में बच्चे कुछ दिनों से बीमार थे लेकिन आज उनकी स्थिति ज्यादा खराब होने पर इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है ।मौके पर पहुंची पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने छात्रावास अधीक्षक को बच्चों के बीमार होने की सूचना नहीं देने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जो भी मामले पर दोषी पाया जावेगा उस पर कार्यवाही की जावेगी इस प्रकार की घटना यह जांच का विषय है।इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि बच्चों को आज 3:00 बजे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया था बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर हैं एवं बच्चों का इलाज किया जा रहा है

सांसद रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र राधेश्याम रठिया ने भी एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों के हाल-चाल जानने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे जहां बच्चों का हाल-चाल जानते हुए बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया वहीं उन्होंने वार्ड में गर्मी के लिए नाराजगी जताते हुए पंखे व अन्य चीजों के अभाव को देखकर नाराजगी जताई।

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने अस्पताल में अवस्थाओं को लेकर सोमवार को जीवनदीप समिति की बैठक बुलाई गई है।

Back to top button