पत्थलगांव बस ट्रक, एवं कार में लगे प्रेशर हॉर्न से शहर वासी है परेशान डिजाइनर मोटरसाइकिल से कट मारते युवा व बुलेट के साइलेंसरों की कानफोडू आवाज सेडिजाइनर मोटरसाइकिल से कट मारते युवा व बुलेट के साइलेंसरों की कानफोडू आवाज से पत्थलगांव नगर वासियों की जान से खिलवाड़

Related Articles

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव
कान फोडू प्रेशर हॉर्न से शहर वासी परेशान हो रहे है। इन प्रेशर हॉर्न को ट्रकों बस, एवं अन्य वाहनों में लगा कर बजाना कानूनन गलत है। और पुलिस इसमें कारवाही कर सकती है। पर लगातार बसों में ट्रक एवं वाहनों में इसे लगा कर बजाया जाता रहा है जो इतना तेज होता है कि सड़कों में चलते वक्त बजने से कान शुन्न से हो जाता है। बच्चे हक्के बक्के से हो जाते है। वही बुलेट मोटरसाइकिल में भी कम्पनी से लग कर आये साईंलेन्शर को हटा कर अन्य कान फोड़ू साईंलेन्शर लगाकर शहर में फ़र्राटे भरते मोटरसाइकिल चलाया जाता है जिसे सुनने से ही दिमाग सुन्न हो जाता है। वही बुलेट मोटरसाइकिल में लगाए लोग बड़े आराम से इसे चलते समय सड़को में फड़ -फड़ कर चलाते हुए आते जाते रहते है। जो कि शहर के लोगो की शांत फिजा में कोलाहल पैदा करते है और लोग परेशान होते रहते है। वहीं नगर में डिजाइनर बाईको में तीन सवारी बैठकर युवा वाहनों को इतनी तेज गति से चला रहे हैं कि बगल में गुजरने वाला व्यक्ति इसकी चपेट में आकर असमय मौत की गाल में समा रहे हैं इसके लिए समय समय मे पुलिस के पास लोगो के द्वारा शिकायत भी जाति रही है। की कान फोड़ू साईलेन्शर एवं वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न पे कड़ी कार्यवाही की जाए ।
पत्थलगांव एसडीओपी पुलिस धुर्वेस जायसवाल ने बताया कि सभी प्रकार के कोलाहल पैदा करने वाले प्रेशर हॉर्न एवं बुलेट मोटरसाइकिल में लगे कान फोड़ू साईलेन्शर अगर पाए जाते है तो विधि सम्मत कारवाही आने वाले दिनों में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button