अपनी गलतियों पर पर्दा डालने वाले शिक्षकों की खुली पोलशिक्षा विभाग के अधिकारी ने की उच्च अधिकारियों से शिकायत एवं कार्यवाही की मांग*



पत्थलगाव
जिले के शिक्षा विभाग में हमेशा से ही शिक्षकों की लापरवाही देखने को मिलती रही है जहां शिक्षा विभाग के शिक्षक पढ़ाई छोड़ या तो राजनीति करते नजर आते हैं या स्कूल में ही शराबखोरी कर मौज मस्ती करते नजर आते हैं शिक्षा विभाग में शिक्षकों द्वारा अपनी गलतियों पर से पर्दा डालने के लिए अपने उच्च अधिकारियों पर भी आरोप लगाकर पर्दा डालने का प्रयास हमेशा ही किया जाते रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण भालूखारर में पदस्थ शिक्षक सूर्य लाल के द्वारा किए जा रहे हैं कृत्य को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है।कहावत है कि एक शिक्षक के जीवन में दो रंग होते हैं एक सफेद रंग (चाक) एवं दूसरा काला रंग (ब्लैक बोर्ड) उन्हें दोनों रंग से विद्यार्थी के जीवन को रंगों से भर देता है परंतु यहां ऐसे शिक्षकों की बात हो रही है जो क्रूरता, चरित्रहीनता, शराब सेवन एवं ब्लैकमेलिंग कर पैसा वसूलने के लिए माहिर है बात करते हैं सूर्य लाल साहू प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला भालू खार विकासखंड पत्थलगांव एवं संजय मेहर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला खजूरघाट विकासखंड फरसाबहार में पदस्थ शिक्षकों की जिन्होंने दिनांक 18/03/2024 को कलेक्टर को दिए गए आवेदन एवं वीडियो के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की गई है


इस संबंध में जब विकासखंड पत्थलगांव के शिक्षा विभाग के बी.आर.सी.सी. वेदानंद आर्य से बात की तो उन्होंने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला भालूखार का निरीक्षण मेरे द्वारा किया गया जिसमें शाला में बहुत से कमियां पाई गई जिसको लेकर दिनांक 28/02/2024 को सूर्य लाल साहू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था संबंधित शिक्षक द्वारा अपनी गलतियों को छुपाने एवं बी.आर.सी.सी. तथा शिक्षा विभाग को बदनाम करने के उद्देश्य से कूटनीति के तहत जानबूझकर बिना किसी पैसों के मांग के जबरन फसाने के लिए पैसा देने का प्रयास करते हुआ वीडियो बनाया गया जो की वीडियो में स्पष्ट है ब्लैकमेलर शिक्षकों द्वारा ब्लैकमेलिंग करते हुए ढाई लाख रुपए वीडियो को नष्ट करने के ऐवज में मांगा गया है पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल कर विभाग की छबि धूमिल करने की बात कही गई है जिसकी सूचना दिनांक 07/03/2024 को वेदानंद आर्य बी.आर.सी.सी. द्वारा लिखित में विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव को दिया गया तथा थाना प्रभारी पत्थलगांव को 11/03/2024 को भी सूचना दिया गया एवं 12/03/2024 को संयुक्त संचालक सरगुजा,कलेक्टर जशपुर ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत (नोडल अधिकारी शिक्षा विभाग) जशपुर, जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर, एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जशपुर को संबंधित ब्लैकमेलर शिक्षकों के द्वारा किए गए कृति की सूचना वीडियो एवं पैसे की मांग करते हुए ऑडियो को देते हुए कार्यवाही हेतु लिखित पत्र दे दिया गया है जिसकी कार्यवाही जारी है जिसके संबंध में दोनों ब्लैकमेलर शिक्षकों द्वारा 14 दिन पश्चात दिनांक 18/03/2024 को कार्यवाही के दर से कलेक्टर जशपुर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय जशपुर को उनके द्वारा बढ़ा-चढाकर लिखित शिकायत किया गया है जो की निरर्थक है यदि उनके साथ सही में शोषण होता तो यह वीडियो चाहते तो 4.3. 2024 को बनाए गए वीडियो को 2 से 3 दिवस के अभी तक अधिकारियों को सूचित कर सकते थे लेकिन ब्लैक मिररों द्वारा ऐसा नहीं किया गया जो कि अपने आप में एक प्रश्न चिन्ह है एवं जांच का विषय है क्योंकि उन वीडियो के बदले मोटी रकम ब्लैकमेल कर वसूलना था पूर्व में जो दोनों शिक्षकों द्वारा कई बार इनके अनुकृति से विभाग की छवि धूमिल हो चुकी है संजय मेंहर पूर्व में अपने विघालय के छात्रों से छेड़छाड़ एवं अपने ही विघालय के रसोईया से भी छेड़छाड़ करने के मामले में निलंबित हो चुके हैं सूर्य लाल साहू भी अपने कृत्य के कारण दो बार निलंबित हो चुके हैं सूर्य लाल साहू एक बार फिर वीडियो भी सामने आया है जिसमें प्रतिनिधियों के द्वारा स्कूल में जाने पर सूर्य लाल साहू द्वारा शराब का सेवन कर स्कूल समय में साला में होना पाया गया है संजय मेंहर प्रधान पाठक विकासखंड फरसाबाहर का शिक्षक होते हुए भी शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करते हुए शाला छोड़कर अन्य विकासखंड में जाकर विभाग की छवि एवं मुख्यमंत्री के जिले की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है बीआरसीसी वेदानंद आर्य ने बताया कि संजय मेंहर ही इस पूरे साजिश का मास्टरमाइंड है जो कि स्वयं चरित्रहीन होकर समाज सेवक बना फिर रहा है।
अब देखना यह है कि अपनी गलतियों पर पर्दा डालने का घिनौना प्रयास करने वाले शिक्षकों पर क्या कार्रवाई होती है या यूं ही फिर इन शिक्षकों द्वारा अपनी गलती पर से पर्दा डालने की की गई साजिश में कामयाब हो पाते हैं या नहीं देखने वाली बात होगी?