होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस थाने में संपन्न

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल


आगामी होली पर्व को देखते हुए थाने में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई बैठक में पुलिस विभाग के थानेदार भानु प्रताप चंद्राकर ,एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार एवं शहर के सभी समुदाय के गणमान्य नागरिक एवं शहर के पत्रकार उपस्थित थे। बैठक में सभी नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई शहर वासियों से कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दें एवं प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाईचारा एवं शांति का कीर्तिमान स्थापित करते हुए त्यौहार को सौहार्द पूर्ण वातावरण में बनाया जावे ।बैठक में शहर के यातायात व्यवस्था एवं चुनावी बातों को भी साझा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button