मानवता की मिसाल कायम करते हुए सड़क हादसे के दौरान घायलो को अस्पताल पहुचाने वाले ट्रैफिक पुलिस के जवानों को पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
बुधवार को किलकिला मेला जाने के दौरान हुए दुर्घटना में यातायात पुलिस ने अपना मानवीय चेहरा, दिखाया था घायल युवक को पहुंचाया था अस्पताल इस बात की खबर को पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने पढ़ कर बहुत खुश हुए और उसमें रेस्क्यू में शामिल एएसआई जोसिन राम कुर्रे, आरक्षक रामेश्वर शतरंज , और प्रताप तिग्गा को नगद इनाम एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है उन्होंने कहा कि लोगो की सेवा करना उनकी मदद करना सबसे अच्छी पुलिसिंग है। मैं बहुत खुश हूं मैं सभी पुलिस के अधिकारियों से और जवानों से अपील करता हु की वे आम लोगो के लिए मानवता वादी ह्रदय और संवेदनशीलता का परिचय दे जो हमारी आम लीगो के प्रति जिम्मेदारी है।
आपको बता दे बुधवार को यातायात पुलिस की मानवता को दर्शाता हुआ एक और खबर सामने आया था जिसमे ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने मेला देखने वालों के हुए दुर्घटना में घायल को जल्द अस्पताल भेजा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button