जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्यवाही करते हुए फरसाबहार थाना प्रभारी रामसाय पैंकरा को किया निलंबित फरसाबहार जंगल में चल रहा था थानेदार के संरक्षण में जुआ


मुकेश अग्रवाल BREAKING :- जशपुर जिले में फरसबहार थाना प्रभारी निरीक्षक राम साय पैकरा को पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने निलंबित कर दिया उनके थाना क्षेत्र में जंगल में खुलेआम जुआ सट्टा चल रहा था पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी ने टीम के साथ छापा मारा और खुलेआम जुआ खेलते सटोरियों को दबोचा पुलिस अधीक्षक का निर्देश के बावजूद थाना प्रभारी के संरक्षण में जुआ सट्टा चल रहा था जिसकी लंबे समय से शिकायत भी थी किंतु पुलिसिया कार्यवाही शून्य थी।
पुलिस अधीक्षक ने पदभार ग्रहण करते ही जुआ सट्टा नशा पर लगाम लगाने के दिए थे निर्देश उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट रूप से कहा था कि जिस क्षेत्र में जुआ सट्टा की शिकायत मिलेगी वहां के अधिकारी कर्मचारी इसके लिए जवाबदार होंगे वहीं आज की कार्यवाही से जुआरी में हड़कंप मची हुई है।