दो बूंद पोलियो की दवा पिलाने के कार्यक्रम का जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सिविल अस्पताल पत्थलगांव में किया शुभारंभ

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव
दो बूंद हर बार ,पोलियो पर जीत रहे बरकरार के नारे को सफलता की ओर पहुंचने के लिए आज पत्थलगांव सिविल अस्पताल के मुख्य द्वार पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई। दो बूंद जिंदगी की पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, भाजपा नेता अंकित बंसल ,पार्षद अजय बंसल सहित अस्पताल के डाक्टर,अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे ।

जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि हमें सभी को मिलजुल कर पोलियो की दो बूंद दवा बच्चों को जरूर पिलानी चाहिए इसके लिए हमें खुद जागरूक होकर पोलियो पिलाने वाले केंद्र तक पहुंचना चाहिए ।आज पोलियो की दो बूंद पिलाने के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल के द्वारा कई केंद्र बनाते हुए सफलतापूर्वक कार्यक्रम के लिए रूपरेखा तैयार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button