बेमौसम बारिश से स्टेट हाईवे रायगढ़ रोड पर सिसरिंगा में लगा जाम
पत्थलगांव नगर के समीप स्टेट हाईवे गड्ढों में तब्दील



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
रायगढ़ से लेकर पत्थलगांव तक के स्टेट हाईवे की दुर्दशा खराब हो चुकी है जहां रायगढ़ से पत्थलगांव पहुंचने के लिए नागरिकों को जान हथेली पर लेकर चलना पड़ रहा है। जिंदल इस्पात लिमिटेड के समय सड़कों का निर्माण जिंदल कंपनी द्वारा किया गया था जिसके बाद कंपनी के छोड़ने के पश्चात सड़क पर आज तक किसी भी प्रकार की निर्माण कार्य नहीं किए गए जिसके कारण रायगढ़ से लेकर पत्थलगांव तक का स्टेट हाईवे अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है जहां सड़कों पर इतने बड़े बड़े गड्ढे हो चुके हैं कि हर रोज नागरिक अपनी जान देकर सड़क की कीमत चुका रहे हैं ।नागरिक इन गड्ढे नुमा सड़कों से बचने के लिए सड़क का दूसरा विकल्प खोजते हुए अधिक दूरी तय करते हुए लैलूंगा होकर रायगढ़ की ओर जा रहे हैं जिसके कारण नागरिकों को समय के साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधि एवं शासन के अधिकारी कर्मचारी आंखों पर पट्टी बांधकर नागरिकों को मौत के मुंह में चलकर सड़कों पर यात्रा करने के लिए खुली आंखों से देख रहे हैं ।विगत दिनों ठेकेदार द्वारा सड़कों को खोदकर मिट्टी पाट दी गई एवं कछुआ चाल से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण नागरिकों को या तो धूल के गुब्बार से अपना जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है वही बेमौसम बारिश की वजह से हल्की सी फुहार में ही रायगढ़ रोड की सड़कें जाम हो रही है जिसका जीता जागता उदाहरण आज तब देखने को मिला जब सिसरिंगा के समीप बेमौसम बारिश की वजह से स्टेट हाईवे घंटों से जाम पड़ी रही जहां सड़क के दोनों ओर किलोमीटर लंबी लाइन लग चुकी है नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
पत्थर गांव शहर के समीप स्टेट हाईवे पर बने तलाब नुमा गड्ढे
पत्थलगांव शहर के समीप स्टेट हाईवे पर बिस्कुट फैक्ट्री के समीप सड़क पर तलाब नुमा गड्ढे बन चुके हैं जहां से होकर नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है शहर के समीप बने इतने बड़े-बड़े गड्ढे लगातार लोगों के लिए दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं जिन पर गिरकर नागरिक अस्पताल की देहरी पहुंच चुके हैं किंतु शहर के समीप बने इन गड्ढों पर अधिकारी का ध्यान नहीं जाता है केवल एसी लगे कमरों में बैठकर अपने कार्यों को करने में मजबूर नजर आते हैं। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब शहर के समीप ही सड़क की इतनी दयनीय दशा हो तो शहर के बाहर सड़क की क्या स्थिति होगी खुद अपने आप में सोचनीय पहलू है ।यदि जल्द ही इन सड़कों का निर्माण नहीं किया जाता है तो आने वाले बारिश के मौसम में नागरिकों को पत्थलगांव से लेकर रायगढ़ तक सफर करना मुश्किल हो जाएगा।??