*जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर धरमजयगढ़ में महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं विधायक गोमती साय*

मुकेश कुमार अग्रवाल

पत्थलगांव। विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय आज धरमजयगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं।

 

बैठक भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी, सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

 

बैठक में आगामी जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ तथा वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र के विधायकगण, सांसद, केबिनेट मंत्री गण,जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

जनजातीय गौरव दिवस हमारे जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में जनजातीय नायकों के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button