रायगढ़ में सिंघम की दहाड़! रानीसागर से तारापुर तक जुआरियों पर पुलिस का शिकंजासिंघम शशि मोहन सिंह का ऑपरेशन अंकुश! जुए के दो अड्डों पर एक साथ धावा, 29 जुआरी गिरफ्तार

 

 

रायगढ़। जिले में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त एक्शन लगातार जारी है। जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई कर जुआरियों के नेटवर्क को तगड़ा झटका दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में संचालित दो जुआ फड़ों पर एक साथ धावा बोलकर कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल 9 लाख 500 रुपये नकद जब्त किए हैं।

इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस अब किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन अंकुश ने अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

रानीसागर में लाखों का दांव, 19 जुआरी पुलिस के शिकंजे में

खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर में पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर स्ट्रीट लाइट के नीचे दो पत्ती ताश पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस की अचानक कार्रवाई से जुआ फड़ में खलबली मच गई। मौके से 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने यहां से 6 लाख 7 हजार 400 रुपये नकद, दो गड्डी ताश और जुआ खेलने में इस्तेमाल प्लास्टिक बोरी जब्त की। पकड़े गए जुआरी खरसिया, घरघोड़ा और रायगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

*रानीसागर जुआ फड़ से गिरफ्तार आ ** रोपी* —

1. कैलाश अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष निवासी, घरघोड़ा।

2. राधेन्द्र गुप्ता, उम्र 44 वर्ष निवासी, घरघोड़ा।

3. विकास अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष निवासी खरसिया।

4. राजकमल अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।

5. अभिषेक अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।

6. विनय अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।

7. अमोल अग्रवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी खरसिया।

8. संदीप अग्रवाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी खरसिया।

9. आलोक अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी खरसिया।

10. संजय कुमार, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।

11. पारस उर्फ पिन्टु, उम्र 36 वर्ष, निवासी कृष्णा बिहार, रायगढ़।

12. अंकित कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।

13. मुरली अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।

14. हासित गुप्ता, उम्र 48 वर्ष, निवासी टेन्डा नावापारा।

15. प्रतीक अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।

16. अमन कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी खरसिया।

17. दिनेश अग्रवाल, उम्र 53 वर्ष, निवासी खरसिया।

18. शिवम अग्रवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी खरसिया।

19. नरेश कुमार, उम्र 58

वर्ष, निवासी रायगढ़।

तारापुर में मोमबत्ती की रोशनी में सज रहा था जुए का फड़, पुलिस ने मारी रेड

दूसरी कार्रवाई कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में एचपी गैस एजेंसी के पास हुई। यहां दीवार के किनारे मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस को इसकी भनक लगी और विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी।

*तारापुर जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपी* —

1. दिनेश यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।

2. चमनदीप सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी कोष्टापारा, रायगढ़।

3. रौनक अग्रवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी, रायगढ़।

4. राजीव लोचन बेहरा, उम्र 40 वर्ष, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।

5. आकाश गर्ग, निवासी मेन हॉस्पिटल के सामने, रायगढ़।

6. विकास अग्रवाल, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।

7. प्रिंस सलूजा, उम्र 27 वर्ष, निवासी गौरीशंकर मंदिर के सामने रायगढ़।

8. पंकज कुमार महथा, उम्र 41 वर्ष, निवासी जगतपुर, रायगढ़।

9. रजत गोयल, उम्र 31 वर्ष, निवासी कबीर चौक, रायगढ़।

10. यश अग्रवाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी गजाननपु

रम, रायगढ़।

पुलिस की दबिश पड़ते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि 10 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे एवं जुआ फड़ से 2 लाख 93 हजार 100 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर बनी थी विशेष टीम

दोनों स्थानों पर कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई। सीएसपी राहुल उइके और ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने एक साथ दोनों स्थानों पर दबिश दी।

पुलिस ने गिरफ्तार सभी 29 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

एसएसपी का दो टूक संदेश: अवैध कारोबारियों की खैर नहीं!

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में इन पुलिस अधिकारियों और जवानों की रही अहम भूमिका

इस संयुक्त कार्रवाई में सीएसपी राहुल उइके, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह सहित प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकर, मनीषा धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक आशिक रात्रे तथा पुलिस के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कुल मिलाकर, रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई ने जुआरियों को कड़ा संदेश दे दिया है कि जिले में अवैध जुए के फड़ अब पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएंगे। एसएसपी शशि मोहन सिंह के ऑपरेशन अंकुश की यह कार्रवाई अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button