


मुकेश अग्रवाल संपादक
पत्थलगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पत्थलगांव में अग्रवाल समाज की ओर से “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्रवाल सभा अध्यक्ष अनिल मित्तल के नेतृत्व में अग्रसेन भवन एवं अग्रसेन चौक पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।
शाम ढलते ही अग्रसेन भवन और अग्रसेन चौक पर एक-एक कर दीप प्रज्वलित होने लगे। देखते ही देखते पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की जगमगाहट के बीच समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
“25 वर्षों में देश को नई दिशा दी”
इस अवसर पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा जीवन में देश को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और समाज की ओर से उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई है।
अनिल मित्तल ने कहा कि “हमारी कामना है कि नरेंद्र मोदी शतक पार करें और लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें।”
अग्रसेन चौक पर दीपों की रोशनी ने बांधा समां
अग्रसेन चौक पर आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आशीर्वाद के दीपों से सजा अग्रसेन चौक आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
इस अवसर पर भीमसेन गोयल, रामनिवास जिंदल, परशुराम अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
अग्रसेन भवन से लेकर अग्रसेन चौक तक दीपों की जगमगाहट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम को खास बना दिया।