आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया पत्थलगांव, मोदी के जन्मदिन पर नगर पंचायत ने सजाया दीपोत्सव कन्या स्कूल परिसर सामने सैकड़ों दीयों ने बिखेरी रोशनी, विधायक गोमती साय समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक हुए शामिल

 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पत्थलगांव नगर पंचायत द्वारा आज इंदिरा गांधी कन्या विद्यालय के सामने “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर सैकड़ों दीयों की रोशनी से जगमगा उठा और दीपों की कतारों से मनमोहक दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, एसडीएम क्षितिज गुरभेले, नगर पंचायत सीएमओ जावेद खान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय बंसल, अध्यक्ष संगीता देवी सहित नगर के नागरिक, स्वच्छता दीदियां तथा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह दीपक अंधकार को दूर कर रोशनी फैलाता है, उसी तरह मोदी का जीवन भी सदैव रोशनी की तरह जगमगाता रहे।

दीयों की कतारों से रोशन हुआ पूरा परिसर

“आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने दीप प्रज्वलित किए। देखते ही देखते कन्या विद्यालय के सामने का पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर के गणमान्य नागरिकों, स्वच्छता दीदियों और इंदिरा गांधी कन्या विद्यालय के स्टाफ ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम में सुनील अग्रवाल, सुनील गर्ग, सुनील एल्डरमैन, संजू लोहिया, सुनील अवधेश गुप्ता, अंकित बंसल, जितेंद्र अग्रवाल, रेवा राम धीवर, रेनू विश्वास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सरकारी कार्यालयों से लेकर घरों तक जले दीप

कार्यक्रम का असर नगर में भी देखने को मिला। नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही कई नागरिकों ने अपने घरों के सामने दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। शाम होते ही कई स्थानों पर दीपों की रोशनी दिखाई दी और पूरा नगर दीपों की जगमगाहट से रोशन नजर आया।

आशीर्वाद के दीयों से सजा यह आयोजन पत्थलगांव में  चर्चा का विषय बना रहा और कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को दीपों के उत्सव में बदल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button