पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव में कक्षा 9वीं की छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव : पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव में राज्य सरकार की बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली महत्वपूर्ण सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को दूर कर उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखना है।

 

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष  संजय लोहिया एवं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  हेमंत बंजारा ने छात्राओं को साइकिल वितरित की। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

 

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल योजना एक महत्वपूर्ण पहल है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती तनु सिंह ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए सरस्वती साइकिल योजना अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय पहल है। विद्यालय से दूर रहने वाली छात्राओं के लिए आवागमन की सुविधा उनकी शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बिना किसी कठिनाई के नियमित रूप से विद्यालय आ सकेंगी। उन्होंने छात्राओं को इस सुविधा का सदुपयोग करते हुए नियमित अध्ययन करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने साइकिल प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की इस योजना के प्रति आभार जताया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button