आधी रात बकरी व्यापारियों को बनाया निशाना… 24 घंटे में पुलिस का पलटवार! ब्रेजा कार समेत दो लुटेरे सलाखों के पीछे कोतबा पुलिस की फुर्ती से लूटकांड का खुलासा, लूटी गई पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल कार जब्त



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव/कोतबा
। बकरी व्यापारियों को आसान शिकार समझकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी नगदी ₹1600 और वारदात में इस्तेमाल की गई ब्रेजा कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम करमीटिकरा फुलेता निवासी भोगी राम बंजारा अपने 12 बकरों तथा अन्य व्यापारी गोवर्धन यादव के 13 बकरों को छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG14MU0288 में लोड कर हाडीपानी (लैलूंगा) बाजार बिक्री के लिए रवाना हुए थे। वाहन में चालक भोला यादव सहित अन्य लोग भी सवार थे।
31 जुलाई की तड़के करीब 4 बजे ग्राम पीठाआमा के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई ब्रेजा कार (CG04MU7732) ने उनकी गाड़ी के सामने कट मारकर रास्ता रोक दिया। कार से उतरे दो युवकों ने व्यापारियों को धमकाते हुए ₹1000 नगद लूट लिए। इसके बाद पीछे आ रहे अन्य बकरी व्यापारी योगेश यादव और हेमंत यादव को भी रोककर उनसे ₹600 छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी कोतबा पुलिस हरकत में आ गई। अपराध क्रमांक 75/2026 के तहत धारा 309(4) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी, मुखबिर तंत्र और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस की तेज कार्रवाई रंग लाई और महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी सूर्यकांत यादव (24 वर्ष), निवासी बेलडेगी, थाना पत्थलगांव तथा राहुल खलखो (24 वर्ष), निवासी सराईटोला, थाना बागबहार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने सूर्यकांत यादव से ₹1000, राहुल खलखो से ₹600 नगद बरामद किए। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई ब्रेजा कार क्रमांक CG04MU7732 भी जब्त कर ली गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक छविकांत पैकरा, आरक्षक सुशील तिर्की, निर्मल नाग, पुस्तम यादव एवं दिलीप नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि कोतबा क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटी गई रकम और वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “जिले में लूट, डकैती और अन्य अपराधों में शामिल किसी भी अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएग