पत्थलगांव विधायक गोमती साय व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
आज सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विधायक गोमती साय व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता व जशपुर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ “द साबरमती रिपोर्ट “फिल्म देखने पत्थलगांव के बालाजी पिक्चर हाल पहुंचे ।इस फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है विधायक गोमती साय ने “द साबरमती रिपोर्ट “फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फिल्म इतिहास के सत्य को उजागर करने का साराहनीय व प्रभावशाली प्रयास है। इस फिल्म को राज्य सरकार द्वारा टैक्स फ्री किया गया है ।मैं दर्शकों से अपील करना चाहती हूं कि पूरे परिवार के साथ फिल्म देखें व हमारी नई पीढ़ी को हमारे इतिहास की इस दुखद घटना के बारे में जानना बेहद जरूरी है यह फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है ।फिल्म दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है ।आज फिल्म देखने के अवसर पर सुनील अग्रवाल जिला भाजपा उपाध्यक्ष ,अंकित बंसल अवधेश गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं साबरमती रिपोर्ट फिल्म का आनंद उठाया।





