पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में मृतिका के पति का अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल डॉक्टर को अच्छा इलाज के दिए निर्देश ₹25000 की नगद तात्कालिक साहयता दी

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज दोपहर को ट्रक मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में गाला निवासी मोहन यादव की पत्नी की मौत हो गई जहां 2 साल की बच्ची रितिका मृतिका के गोद में थी लेकिन बच्ची को खरोच तक नहीं आई वहीं मृतका का पति को गंभीर चोट लगने के कारण पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना करने वाली वहां को पत्थलगांव पुलिस द्वारा पकड़कर ड्राइवर खलासी के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है ।आज इस घटना की जानकारी लगते हैं

Related Articles

पत्थलगांव विधायक खुद अस्पताल पहुंचकर मृतिका के परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में ढांढस बधाया व मृतिका के पति का हाल-चाल जानते हुए मौजूद डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश दिए। मृतिका की परिजनों को 25000 की तात्कालिक सहायता दी गई।

मौके पर मौजूदलोगों ने पत्थलगांव अस्पताल की अवस्थाओं की ओर विधायक गोमती साय का ध्यान आकृष्ट किया नागरिकों ने पत्थरलगांव सिविल अस्पतालमें मृतका के पति को जहां रखा गया था उस आईसीयू का बुरा हाल था आईसीयू में ना तो एसी चल रही थी नही जीवन की देखरेख करने वाले मॉनिटर ही काम कर रहे थे अस्पताल की अवस्था को देखकर गोमती साय  ने नाराजगी जाहिर करते हए जल्द ही अस्पताल में बड़े एक्शन लेने की बात कही।

Back to top button