अग्रवाल सभा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अग्रसेन भवन में उत्साह चरम पर शत प्रतिशत अध्यक्ष पद के लिए हुआ मतदान परिणाम के इंतजार में अग्रसेन भवन के बाहर कर रहे समाज के लोग इंतजार

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद के ऐतिहासिक चुनाव को लेकर अग्रसेन भवन में काफी समाज के युवाओं के बीच चुनाव परिणाम को लेकर उत्साह बना हुआ है जहां अग्रवाल समाज के 298 वोटो द्वारा अग्रवाल सभा अध्यक्ष के भाग्य का फैसला किया जावेगा ।


अग्रवाल सभा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रयागराज अग्रवाल एवं परशुराम अग्रवाल के बीच चुनाव कराया जा रहा है पहली बार हो रहे चुनाव को लेकर खासकर युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। समाचार लिखे जाने तक अग्रवाल सभा के 298 वोटो में से 298 वोट डाले जा चुके हैं कुल मिलाकर शत प्रतिशत मतदान किया गया।वोटो की गिनती आज ही चुनाव पर्यवेक्षक बनाए गए समाज के लोगों के बीच की जावेगी ।चुनाव के लिए आयुष बंसल ,डब्बू अग्रवाल ,प्रवीण गर्ग अग्रवाल ,अनूप अग्रवाल ,साकेत अग्रवाल ,आलोक गर्ग युवाओं के साथ समाज के वरिष्ठ अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल ,मुरारी लाल अग्रवाल ,बजरंग अग्रवाल ,रामावतार अग्रवाल ,सतीश पार्षद ,पवन अग्रवाल सहित सभी समाज के वरिष्ठ चुनाव को एकता, भाईचारा व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपना हम योगदान दे रहे हैं।




