*समर्पित संस्था व कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन अमेरिका के अंतर्गत चल रहे,* *”एक्सेस टू जस्टिस न्याय तक पहुंच प्रोजेक्ट”*

*मुकेश अग्रवाल

Related Articles

समर्पित संस्था व कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन अमेरिका के अंतर्गत चल रहे,*
*”एक्सेस टू जस्टिस न्याय तक पहुंच प्रोजेक्ट”के अंतर्गत बच्चों से जुडी मुख्य समस्या, मुद्दे और उनके समाधान को लेकर जशपुर जिले में स्थित प्राथमिक शाला पूरनानगर स्कूल में शिक्षक व बच्चों से मुलाक़ात किया गया जहाँ समर्पित संस्था के अध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा द्वारा बताया गया की उनकी संस्था समर्पित व कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन अमेरिका के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है

जिस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत को बाल विवाह मुक्त देश बनाना है इसके साथ ही डॉ. संदीप शर्मा द्वारा बच्चों से सम्बंधित इन मुख्य विषयों पर चर्चा किया गया,, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी एवं बाल शोषण से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर जानकारी दिया गया व कहा गया की इस देश के सभी बच्चों का भविष्य देश के नागरिकों पर निर्भर है यदि देश का हर एक नागरिक शपथ ले की वे बच्चों के मूल अधिकारों का हनन नहीं होने देगा तो इस देश का हर एक बच्चा सुरक्षित हो जायेंगे, जहाँ उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा का शपथ लिया गया व बच्चों की सुरक्षा का जिम्मेदारी लिया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अलका व आभाष शर्मा का मुख्य योगदान रहा।

Back to top button