पत्थलगांव विधायक कार्यालय ,अग्रवाल सभा, नगर पंचायत, बालक प्राथमिक शाला सहित सभी स्कूलों में शान से लहराया तिरंगा झंडा

पत्थलगांव विधायक कार्यालय ,अग्रवाल सभा, नगर पंचायत, बालक प्राथमिक शाला सहित सभी स्कूलों में शान से लहराया तिरंगा झंडा
पत्थलगांव.पत्थलगांव में आज 78 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पत्थलगांव विधायक निवास कार्यालय में पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर पत्थलगांव भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंडल महामंत्री अंकित बंसल सहित सभी भाजपा के कार्यकर्ता ,पदाधिकारी मौजूद रहे।

नगर पंचायत पत्थलगांव में नगर पंचायत अध्यक्ष उर्वशी सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया नगर पंचायत सीएमओ जावेद खान ,पार्षद अजय बंसल ,सुनील अग्रवाल ,अशोक गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता, विशु शर्मा ,बसंत शर्मा सहित नगर पंचायत के स्वच्छता दीदी, अधिकारी ,कर्मचारी व नागरिक गण मौजूद रहे।

बालक प्राथमिक शाला बाजार पारा में वार्ड पार्षद सुनील अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस मौके पर बालक प्राथमिक शाला के प्राचार्य शिक्षक सहित कालू अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संजय बंगाली व नागरिक मौजूद रहे ।


अग्रवाल सभा पत्थलगांव द्वारा अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण में सुंदर अग्रवाल, खजांची लाल अग्रवाल ,भीमसेन अग्रवाल, प्रयागराज अग्रवाल ,अंजनी अग्रवाल सहित अग्रवाल महिला मंडल ,अग्रवाल नव युवक समिति के पदाधिकारी हुआ
व समाज के लोग मौजूद रहे।
ब्रम्हा कुमारी ईश्वरी प्रजापिता में नीलू बहन द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में ध्वजारोहण कालोनी के अध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा द्वारा किया गया




