पंचगव्य आयुर्वेद, पंचतत्व एवं मर्म चिकित्सा शिविर दिनांक 28.05.24 से 31.05.24 पेटला तहसील सीतापुर के शिव मंदिर प्रागंण में

पत्थलगांव सीतापुर/मुकेश अग्रवाल
पंचगव्य आयुर्वेद, पंचतत्व एवं मर्म चिकित्सा शिविर दिनांक 28.05.24 से 31.05.24
ग्राम पेटला तहसील सीतापुर के शिव मंदिर प्रागंण हाईस्कूल के पास दिनांक 24.05.24 से 31.05.24 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर व्यासपीठ पर आसीन आचार्य पं. श्री अरूण भूषण शास्त्री महाराज रसमयी वाणी से अमृतमयी कक्षा का रसपान प्रतिदिन शाम 4.00 से करायेगें। कथा स्थल प्रति शाम को प्रसाद के साथ महाप्रसाद भंडारा का आयोजन ग्राम पंचायत पेटला के समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से किया गया है। मौसम को देखते हुए वाटरप्रुफ पंडाल एवं पंडाल के अंदर पर्याप्त प्रकाश एवं वायु का व्यवस्था कि गई है। इसी कथा स्थल पर दिनांक 28.05.024 से 31.05.24 तक पंचगव्य आयुर्वेद, पंचतत्व एवं मर्म चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया है। इस शिविर में पंचगव्य आयुर्वेद, पंचतत्व एवं मर्म चिकित्सा पद्धति के अनुभवी वैद्य अपना बहुमूल्य सेवा देंगें। इन वैद्यों के द्वारा डायबिटिज, मूत्र संस्थान विकार, प्रोस्टेट विकार, जोड़ों का दर्द, साईटिका, बालों का झड़ना, गंजापन, माईग्रन, अनिद्रा, तनाव, मस्तिष्क विकार, मिर्गी, चक्कर, नसों का कमजोरी, स्त्री रोग, बांझपन, थायराईड, चर्म रोग दाद, खाज, खुजली, नेत्र रोग, कान के रोग, बी.पी. दमा, श्वास रोग, बवासीर, उदर विकार, मोटापा, वेरीकोज वेन्स, वरटीगो आदि रोगों एवं जीवनचर्या संबंधी विकारों का परामर्श एवं उपचार किया जावेगा। सीतापुर क्षेत्र में इस तरह के शिविर का आयोजन प्रथम बार किया जा रहा है। आयोजको द्वारा अपील किया गया है, कि अधिक से अधिक लोग इस शिविर में आकर लाभ उठायें।
पँचगब्य आयुर्वेद पंचतत्व एवं मर्म चिकित्सा शिविर के लिए 8770412013 नम्बर में फोन और वाट्सअप के माध्यम से पंजीयन कर स्वास्थ लाभ ले सकेंगे।


