सरगुजा संभाग बंद का असर पत्थलगांव में भी पत्थलगांव बंद पूरी तरह सफल 🔴भाजयुमो कार्यकर्ता नगर में घूम घूम कर करा रहे बंद

पत्थलगांव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर सरगुजा सम्भाग को 27 अप्रैल को नगर बंद करने की अपील की थी जिसके फलस्वरूप पत्थलगांव भाजयुमो ने पूरे शहर में घूम कर सभी से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की बात कही अवधेश गुप्ता ने बताया कि सन्त गहिरा गुरु के बेटे के साथ बगीचा एसडीओपी और अन्य पुलिस वालों ने जिस तरह दुर्बयहार किया है वो बेहद निंदनीय है। इस तरह की दादागिरी एक जन प्रतिनिधि के साथ ब्यवहार करना सभी को आहत करता है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने हमे गुरुवार को नगर बंद रखने की अपील करने कहा गया था उसी लिए हम भाजयुमो कार्यकर्ताओ के साथ शहर में निकल कर सभी से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। पूरा नगर पूरी तरह बंद है।

Related Articles

Back to top button