हाईकोर्ट के जस्टिस श्री जायसवाल का औचक निरीक्षण, पत्थलगांव न्यायालय का किया दौरा, अधिवक्ताओं ने अपर सत्र न्यायालय को रेगुलर करने की मांग

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव – जिले के समस्त न्यायालयों के निरीक्षण करने हेतु हाईकोर्ट के न्यायाधिपति श्री एस के जयसवाल आज 11 बजे पत्थलगांव व्यवहार न्यायालय पहुंचे जहां उन्होंने व्यवहार न्यायालय सहित अपर सत्र न्यायालय , बार रूम सहित समस्त कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया जिनके साथ हाईकोर्ट के अपर रजिस्ट्रार , अपर सत्र न्यायाधीश अजित कुमार राजभानु, व्यवहार न्यायाधीश उमेश कुमार भागवतकर भी उपस्थित रहे जिन्होंने पूरे कोर्ट परिसर का मुआयना किया इस दौरान प्रशासन के अधिकारी एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ,एसडीओपी श्री पाटिल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे ।
सर्वप्रथम न्यायाधिपति श्री जायसवाल जी ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण करते हुए प्रत्येक कमरे सहित परिसर की सफाई एवं अन्य समस्त व्यवस्थाओं को नजदीक से मुआयना किया जिसके बाद वे कुनकुरी, जशपुर दौरे के लिए रवाना हो गए ।
ज्ञात हो कि इसके पहले से ही न्यायालय में कुछ दिनों से समस्त जरूरी सुविधाओं का रखरखाव का कार्य किया गया था जिसमें कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी अपना श्रमदान का कार्य किया था जिसके तहत पूरे परिसर की सफाई कार्य सम्पन्न किए गए थे । इस दौरान अधिवक्ता बसंत शर्मा, बजरंग शर्मा,एस डी बैरागी,आरपी होता,राजेश पटेल,घनश्याम बेहरा,आनंद सिन्हा, सुखदेव गुप्ता,जयराम भगत,सागर पैंकरा,प्रकाश मिंज,मोहनप्रसाद यादव,मोहनराम यादव, सुरेंद्र कच्छप,गोकरण डनसेना,लंबोदर देहरी,सुखसाय धिरहि,अन्नपूर्णा चौहान,चंद्रिका यादव,अतुल त्रिपाठी, तरशिला एक्का सहित कोर्ट के एडीपीओ सौरभ समेया ,एजीपी श्यामा महानंद सहित कर्मचारी श्री सोनी,आर साहू ,श्री दानी, रमेश यादव,ईश्वर कुर्रे,दीपक वैष्णव भी मौजूद रहे ।

अधिवक्ता संघ ने सत्र न्यायालय को रेगुलर करने की मांग –
न्यायालय परिसर के निरीक्षण के बाद माननीय जस्टिस एस के जायसवाल अधिवक्ता कक्ष पहुंचे जहां उन्होंने बार रूम का भी मुआयना किया इस दौरान अधिवक्ता संघ के सरंक्षक बसंत शर्मा , अध्यक्ष बजरंग शर्मा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आर पी होता एवं समस्त अधिवक्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया । माननीय न्यायाधिपति के अल्प प्रवास पर संघ के अध्यक्ष बजरंग शर्मा ने उनका स्वागत भाषण दिया जहां उन्होंने न्यायालय के संबंध में अपनी बातों को प्रमुखता से रखते हुए ज्ञापन के माध्यम से यहां
पूर्व से स्थित अपर सत्र न्यायालय को पूर्व की ही भांति रेगुलर करने की मांग पर प्रकाश डालते हुए ज्ञापन सौंपा जिस पर अमल करते हुए जस्टिस महोदय ने भी संतोषप्रद जवाब दिया एवं इसके अलावे जिले में एक और उपजेल निर्माण के बारे में भी चर्चा की गई ।।

Related Articles

Back to top button