*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव ने मनाया विजय दिवस…!!*

मुकेश अग्रवाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक के स्वयंसेवकों ने 16 दिसंबर शुक्रवार को पत्थलगांव के हाईस्कूल मैदान में विजय दिवस के रुप में मनाया । स्वयंसेवकों ने दंड प्रहार कर शौर्य प्रदर्शन शाखा में किया । विदित हो कि स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 दिसंबर को हाईस्कूल मैदान में सैकड़ों स्वयंसेवकों के द्वारा भारतीय सैनिकों के शौर्य के सम्मान में स्वयंसेवक दंड प्रहार कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। स्वयंसेवक ज्यादा से ज्यादा दंड चलाकर अपना शौर्य दिखाते हुए सेना के मनोबल को बढ़ाया। सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर कुल 1 लाख दंड प्रहार किया | जिसमें सबसे अधिक प्रहार शाखा कार्यवाह पवन अग्रवाल एवं मुख्य शिक्षक शंकर यादव द्वारा { 2,250 प्रहार } किया गया…!!

इस कार्यक्रम में उद्बोधन के लिए आये दीपक राम जी (धर्मजागरण विभाग प्रमुख , समन्वय विभाग , केंद्र-अम्बिकापुर) ने कहा कि ; इस दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, द्वारा दंड प्रहार का आयोजन केवल इसलिए नहीं किया जाता है कि हमें दंड प्रहार लगाना है । अपितु इसके साथ यह ध्येय है कि इस दिन भारतीय सेना के शौर्य को स्मरण किया जाए । 16 दिसंबर 1971 को एक लंबे संघर्ष के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। बांग्लादेश मुक्ति वाहिनी के साथ मिलकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर विजय पाई थी। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आमिर अब्दुल्ला खान ने बिना शर्त के अपने सैनिकों के साथ समर्पण किया और पूर्वी पाकिस्तान, बांग्लादेश को आजाद करने के बाद इस युद्ध का अंत हुआ था। उस दिन को पूरा भारत विजय दिवस के रूप में मनाता है । इस विजय में भारतीय सेना ने अपने अनेक सैनिक खो दिए…!!

वास्तव में ये दिन पूरे देश के लिए गर्व का है। उस वक्त चीन से युद्ध हारने के बाद पाकिस्तान पर विजय पूरे देश का मनोबल बढ़ाने वाली थी। दूसरे विश्व युद्ध के बाद ऐसा पहला मौका था जब इतनी बड़ी सेना ने किसी के सामने समर्पण किया हो । इस गौरवशाली दिवस पर स्वयंसेवकों के बल और साम‌र्थ्य में वृद्धि तथा उनमें विजिगीषु वृत्ति उत्पन्न करने के उद्देश्य से संघ प्रतिवर्ष 16 दिसम्बर को प्रहार महायज्ञ का आयोजन करता है। कहा कि उस समय के हमारे सैनिकों के विजय को याद करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

उसी दिवस को याद करते हुवे लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाने , स्वयंसेवकों के द्वारा कृतज्ञता व्यक्त करने प्रहार दिवस मनाया जाता है। शाखा में प्रहार लगाना समाज को सुरक्षित, संस्कृति एवम संस्कार प्रदान करने हेतु यह कार्यक्रम है। इस विजय दिवस के कार्यक्रम में मुरारी लाल अग्रवाल जिलासंचालक (जिला कांसाबेल) , दीपक राम धर्मजागरण ( विभाग प्रमुख , समन्वय विभाग , अम्बिकापुर) के साथ-साथ नगर के गणमान्य स्वयंसेवक , विद्यालय छात्र स्वयंसेवक अपने-अपने दंड के साथ प्रहार प्रदर्शन किया…!!

Related Articles

Back to top button