धर्मांतरण मुद्दे में कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा आरएसएस पर किये प्रहार के बाद भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का तीखा पलटवार दीमकों पर एफ आई आर का प्रावधान नहीं,उनका संघार किया जाता है – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव । धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति उबाल पर है भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्मांतरण मामले में कांग्रेस संचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बयान पर पलटवार किया है। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि भूपेश बघेल अपने पिता को एक सोंची समझी कुत्सित राजनीति का मोहरा बनाकर सामाजिक विद्वेष फैलाने का काम कर रहे हैं हिंदू समाज में जातिगत वैमनस्य फैलाकर राजनीति करने वाले सीधे तौर पर हिंदू समाज पर गिद्धदृष्टि रखने वाले धर्मांतरण के ठेकेदारों से मिले हुए हैं इनका काम सिर्फ इतना है कि हिंदू समाज में जातिगत विद्वेष फैलाकर धर्मांतरण की पृष्ठभूमि तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जिस प्रवक्ता को लगता है कि आर एस एस हिंदुत्व पर काम कर रही है वो बिल्कुल सही समझ रहा है हिंदुत्व एक जीवन शैली है जिसे हमारे पूर्वजों ने बड़े शोध के बाद विकसित किया है इसे बचाने का प्रयास राष्ट्र निर्माण का काम है इसका हमें गर्व है और मैं समझता हूं कि यह देश के हर नागरिक की पहली प्राथमिकता भी होनी चाहिए।देश को धर्मनिरपेक्षता की आड़ में धर्मातरण के दल दल में डालनेवाले बहुरूपिया लोगों का अब पर्दाफाश होना चाहिए।

प्रबल ने कहा कि वक्त आ गया है जब धर्मांतरण में संलग्न दीमकों को पहचानकर नसनाभूत किया जाए। भूपेश जी गंदी विचारधारा दीमक के समान होती है जो अंदर ही अंदर समाज को खोखला बना देती है।दीमकों पर एफ आई आर का प्रावधान नहीं उनका संघार किया जाता है।

Related Articles

Back to top button