नगर का एसबीआई बैंक बना सरदर्द,,रायगढ़ रोड़ का यातायात चौपट,, बैंकों को मिला नोटिस,,नही है पार्किंग व्यवस्था ,,, आखिर बाईपास सड़क का निर्माण कब ??

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव- पत्थलगांव में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे यातायात के दबाव से जनता परेशान है वहीं यह समस्या से लगातार यातायात पुलिस के लिए भी सरदर्द बन चुका है नगर के अधिकांश बैंकों में पार्किंग व्यवस्था न होने से पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चौपट हो जाती है खासकर रायगढ़ रोड ने एसबीआई स्टेट बैंक एवं उसके अलावे अम्बिकापुर रोड में भी बैंक ऑफ बड़ौदा, जशपुर रोड में पंजाब नेशनल बैंक सहित छग ग्रामीण बैंक एवं सबसे व्यस्ततम अपेक्स बैंक ने पूरे नगर में यातायात की समस्या खड़ी कर दी है वजह एक ही है कि इन बैंकों के पास पार्किंग की व्यवस्था नही है और बैंक सड़क किनारे स्थित है एवं बैंकों के पास ट्रैफिक सुधारने हेतु खुद की कोई व्यवस्था नही है जो गम्भीर समस्या है जिससे पुलिस को परेशान होना पड़ता है । ट्रैफिक प्रभारी मनोज साहू ने बताया कि बैंकों के पास पार्किंग व्यवस्था नही होने से बेहद समस्या से नागरिकों को दो चार होना पड़ता है खासकर रायगढ़ रोड़ के एसबीआई ने बढ़ते दबाव के कारण जवान भी तैनात करना पड़ता है उन्होंने कहा कि बैंकों में पार्किंग न होने से उन्होंने कई बार बैंकों को मौखिक बोल चुके हैं जिसके बाद अब बैंकों को यातायात पुलिस द्वारा लिखित निलोटिस जारी किया जा रहा है । यातायात पुलिस का मानना है कि बैंकों के अलावे अम्बिकापुर रोड़ न्यू मार्केट, ज दुकानदार सड़क तक दुकान लगाकर अतिक्रमण करते हैं जिसके कारण भी यातायात बाधित होता है जिस पर उन्हीने नगर पंचायत से भी इसके लिए अपील की है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू किया जा सके।।
गौरतलब है कि अधिकांश बैंकों में बिना पार्किंग से भारी दिक्कत खड़ी हो रही है रायगढ़ रोड़ में पेट्रोल पंप से लेकर अपेक्स बैंक तक स्तिथि भारी खराब है इसके लिए नगर पंचायत द्वारा भी नोटिस जारी करने प्रक्रिया की जा रही है ।।




