गांजा तस्कर भुनेश्वर यादव को तुमला पुलिस ने मारुति बलेनो कार के साथ पकड़ा
पुलिस से बचने लाखों रुपए के गांजे को बलेनो कार की डिक्की में छुपाया था

तपकरा/मुकेश अग्रवाल
मामला इस प्रकार है कि टिकलीपारा का भुनेश्वर यादव अपने स्लेटी कलर का बिना नंबर का बलेनो कार में ओडिशा की ओर से अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा को रखकर तस्करी करते हुए भेलवा सरईटोली की आ रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी तुमला हमराह स्टाॅफ के तुमला तिराहा रोड में नाकाबंदी कर सामने से आ रही उक्त बलेनो वाहन के चालक को रोककर गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में छिपाकर रखे 26 किलोग्राम गांजा कीमती 02 लाख 60 हजार रू. मिलने पर उक्त गांजा को जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा को विक्रय करने के उद्देष्य से तुमला क्षेत्र में लाना बताया। आरोपी का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने पर *आरोपी भुनेश्वर यादव उम्र 35 साल निवासी टिकलीपारा थाना तुमला,* को दिनांक 28.09.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक भरत लाल साहू, प्र.आरजेम्स खलखो, आर.सुजीत खाखा, आर. बलराम साय, आर. रूबेन तिग्गा, आर. हीरालाल यादव, आर. भागेश्वर साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





