प्रेस क्लब पत्थलगांव( पंजीकृत)द्वारा गणतंत्र दिवस की पावन मौके पर किया गया ध्वजारोहण

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रेस क्लब पत्थलगांव (पंजीकृत) द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब ऑफिस के सामने ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण प्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी संपादक जशपुरांचल द्वारा किया गया सर्वप्रथम प्रेस क्लब के अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।ध्वजारोहण के पश्चात कन्या हाई स्कूल की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया जहां राष्ट्रगीत के पश्चात प्रेस क्लब के संरक्षक गोविंद अग्रवाल द्वारा प्रेस क्लब के साथियों, नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए गणतंत्र दिवस के मौके पर हमें राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ाना है चाहे कोई भी परिस्थितियां हो लेकिन हमें विकसित राष्ट्र के संकल्प एवं सभी को एकता के सूत्र में बांधते हुए अपनी ऊंचाइयों को छूना है ।ध्वजारोहण के पश्चात ध्वजारोहण स्थल भारत माता की जय ,गणतंत्र दिवस अमर रहे ,तिरंगे झंडे की जय जैसे नारों से गुंजायमान होते रहा। इस मौके पर प्रेस क्लब के संरक्षक वेद प्रकाश मिश्रा (अमृत संदेश), राजेश अग्रवाल प्रेस क्लब सचिव (नवभारत) ,मुकेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष (समवेत शिखर जिला ब्यूरो) सुरेंद्र चेतवानी उपाध्यक्ष (नई दुनिया) बबलू तिवारी मीडिया प्रभारी( मुनादी प्रेस , पायनियर )कमलेश अंबा स्ट (रायगढ़ संदेश )निशामुद्दीन खान संयुक्त सचिव (अंबिका वाणी), प्रदीप ठाकुर (दैनिक छत्तीसगढ़), दीपेश रोहिला (अमन पथ) ,अभिषेक सिंह (पब्लिक न्यूज़), छात्र मोहन यादव (रायगढ़ अंचल) श्याम चौहान (बंसल न्यूज़) हरीश यादव (अमृत संदेश )आकाश शर्मा (घटती घटना) सौरभ त्रिपाठी (ब्यूरो चीफ जसपुरांचल) आयुष अग्रवाल ,सारांश अग्रवाल,( दैनिक भास्कर ,पत्रिका न्यूज़) दिनेश अग्रवाल (आज का आलाप) सहित दर्जनों प्रेस क्लब के साथी दयाराम यादव, अमिताभ कुजुर, रवि खुटिया, प्रमोद अग्रवाल, संतोष भाचा, टोंको साहू, जितेंद्र अग्रवाल(पत्रकार) सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं स्कूल के छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button