चार मंजिला मकान में लगी भीषण आग लाखों रुपए का किराना सामान जलकर खाक  आसपास जिले की आधा दर्जन फायर ब्रिगेड ने 5 घंटे की मस्कत के बाद पाया आग पर काबू  स्थानीय प्रशासन, नागरिकों ने,आग बुझाने में अपनी उर्जा झोंकी

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

पत्थलगांव में आज अस्पताल के सामने स्थित संदीप किराना एजेंसी में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई जहां तड़के सुबह चार मंजिला भवन से धुएं का गुब्बार देखकर स्थानीय नागरिकों ने दुकान संचालक को फोन कर घटना के संबंध में जानकारी दी ।मौके पर दुकानदार संदीप अग्रवाल पहुंचकर जैसे ही शटर को खोलने का प्रयास किया पूरा धुआं भरा होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।स्थानीय नागरिकों ने तत्काल ही चार मंजिला भवन के पीछे की दीवार को जेसीबी की सहायता से तोड़ा गया इसके बाद भयंकर आग की लपटों से घिर चुका गोदाम में केवल आग की लपटें ही दिखाई पड़ रही थी। इसके बाद नागरिकों ने खुद के घर से पाइपलाइन के सहारे पानी का छिड़काव किया गया वहीं आसपास की जिलों की फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया जहां जशपुर जिले की, सरगुजा जिले की एवं रायगढ़ जिले की फायर ब्रिगेड कुछ ही घंटे में पहुंच गई इसके बाद लगातार प्रयास के बाद लगभग 5 घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया लेकिन आज पर काबू पाने तक संदीप एजेंसी का लाखों रुपए का माल आग की भेंट चढ़ गया ।

 

पत्थलगांव नगर पंचायत की जेसीबी दुकान के अंदर आग बुझाने के दौरान फसी

पत्थलगांव नगर पंचायत की जेसीबी आग बुझाने के दौरान दुकान के अंदर फस गई जिसका ड्राइवर अनिल भी आग की लपटों के कारण बेहोश होने की स्थिति में आ गया इसके बाद स्थानीय युवाओं व पत्थलगांव टीआई विनीत पांडे की टीम ने चैन के द्वारा जेसीबी को”” जय श्री राम “”के नारों के साथ उत्साह भरते हुए बाहर निकाला वही ड्राइवर अनिल को मोटरसाइकिल के हेलमेट को पहनाकर जेसीबी का परिचालन करवाया गया जिसके बाद ही सटर को तोड़कर पानी के व्यवस्था की गई ।

रायगढ़ ,जशपुर ,सरगुजा जिलों से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

रायगढ़ सरगुजा जशपुर से फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों के पहुंचने के बाद आग के विकराल रूप पर काबू पाया जा सका आग इतनी भयंकर थी कि आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से 6 घंटे में कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय प्रशासन के पत्थलगांव टीआई विनीत पांडे नगर पंचायत सीएमओ जावेद खान सहित अधिकारी कर्मचारी मौके पर डटकर आग पर काबू पाने में सफलता हासिल किया।

लाखों रुपए का किराना सामान हुआ खाक

संदीप किराना एजेंसी में आज इतनी भयावह थी की लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया वहीं अंदर मौजूद तेल के टीन फटकर तेल की नदियां दुकान के अंदर से बाहर बहने लगी।

Related Articles

Back to top button