बादलों की लुका छुपी के बीच हजारों लोगों ने सूर्य भगवान ने किए दर्शन  छठी व्रतियों ने उगते सूरज को अर्घ्य देकर मंगल कामना का लिया आशीर्वाद  छठ घाट पर पत्थलगांव विधायक , सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय ने छठ घाट पहुंचकर छठी मैया का लिया आशीर्वाद  छठ घाट के लिए गोमती साय ने किया भूमि पूजन  छठ पूजा समिति द्वारा प्रसाद का किया वितरण 

 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

चार दिनों से मनाई जा रही छठ पूजा की समापन आज उगते सूरज को अर्ध्य अर्पण कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर समापन किया गया। पत्थलगांव के पूरन तालाब स्थित छठ घाट में हजारों लोगों ने उगते सूरज के दर्शन कर छठी मैया का आशीर्वाद लिया गया पूरी रात से छठ घाट पर भारी आतिशबाजी की गई। छठ पर्व की शुरुआत शनिवार से आरंभ हो चुकी थी जिसके लिए छठ पूजा मनाने वाले लोग दिवाली दिन से ही तैयारी में जुट गए थे वहीं सोमवार को डूबता सूरज को अर्घ्य दिया गया था एवं छठी मैया की भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते हुए आज उगते हुए सूरज को अर्ध्य अर्पण कर छठ पूजा का आशीर्वाद लिया गया ।छठ पूजा घाट में आज भोजपुरी समाज द्वारा प्रसाद की विशेष व्यवस्था कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया ।पूरा छठ घाट छठी मैया के गीतों से गूंजायमान होता रहा।

 

 

 

 

हर वर्ग का खास बना छठ पूजा

छठ पर्व को लेकर सभी वर्गों में खासा उत्साह का माहौल बना रहा छठ पूजा को लेकर पहले यह सोच थी कि बिहार व झारखंड से संबंध रखने वाले परिवार के सदस्य ही इस पूजा में शामिल होते हैं लेकिन हाल के कुछ वर्षों से यह सोच बदली है शहर के हर वर्ग समाज के लोग छठ व्रत कर पूजा की भव्यता प्रदान कर रहे हैं एवं धर्म की विरासत को बनाए हुए हैं।

पत्थलगाव विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय ने छठ घाट पहुंच कर की पूजा अर्चना

पत्थलगांव विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय आज सुबह छठ घाट पूरन तालाब पहुंचकर छठ की पूजा कर छठी मैया का आशीर्वाद लिया

साथ ही विधायक निधि से छठ घाट के लिए 40 लख रुपए की राशि से बनने वाले छठ घाट का भूमि पूजन भी किया गया।

पुलिस अमला रहा मुस्तैद

छठ पूजा को लेकर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही थाना प्रभारी विनीत पांडे द्वारा सुरक्षा की कमान संभालते हुए यातायात व्यवस्था को काफी सुचारू रूप से संचालित किया गया

Related Articles

Back to top button