शिक्षा का उत्सव,सपनों की उड़ान : कांसाबेल में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में हुई शामिल विधायक गोमती साय

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

 

पत्थलगांव – आज पत्थलगांव विधानसभा में कांसाबेल के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव विधायक गोमती साय उपस्थित रही जिन्होंने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।और एक पेड़ माँ के नाम भी लगाया।

 

विधायक गोमती साय ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि – शिक्षा ही जीवन है। यही वह आधार है जिस पर सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखी जाती है। हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुँचना हमारा कर्तव्य और संकल्प है।

 

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरिता भगत, मण्डल अध्यक्ष सुदामा पंडा, जिला पंचायत सदस्य हीरामती पैंकरा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गणेश जैन, समस्त जनपद सदस्यगण, सरपंचगण, भाजपा पदाधिकारीगण, छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य था – शिक्षा के प्रति जनजागृति लाना,नवप्रवेशी बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करना,विद्यालय को एक उत्सवमय वातावरण प्रदान करना।

 

कार्यक्रम में बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रेरणादायक वक्तव्य और रंग-बिरंगे स्वागत की झलक ने आयोजन को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव बना दिया।

विधायक श्रीमती गोमती साय ने आगे कहा – शिक्षा ही वह बीज है जिससे एक विकसित, संवेदनशील और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण होता है। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।आइए हम सभी मिलकर शिक्षा को हर घर, हर दिल तक पहुँचाएं और अपने भविष्य के निर्माताओं,बच्चों के सपनों को उड़ान दें।

शिक्षा का उत्सव,सपनों की उड़ान – यही है विकसित भारत की पहचान।

Back to top button