एलआरएस किडन गार्टन स्कूल का समाजसेवीका कुसुमलता अग्रवाल द्वारा किया गया उद्घाटन

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव

पत्थलगांव में आज लिटिल रोज इंग्लिश मध्यम स्कूल के LRS किडन गार्टन स्कूल का शुभारंभ लिटिल रोज स्कूल के डायरेक्टर पवन अग्रवाल की धर्मपत्नी कुसुमलता अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया इसके पश्चात माता सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की गई

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का विद्यालय के प्राचार्य हेमंत द्वारा स्वागत किया।इस मौके पर नगर के सैकड़ो की संख्या में गणमान्य नागरिकों के अलावा महिलाएं मौजूद रही । लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक कदम और बढ़ाते हुए छोटे बच्चों को खेल कूद के माध्यम से पढ़ाई करवाई जावेगी जिससे छोटे बच्चे खेलते कूदते पढ़ाई का आनंद ले सकेंगे एवं पढ़ाई की ओर अपने बचपन के कदमों को आगे ले जा सकेंगे ।

एलआरएस किडन गारटन स्कूल के संचालन की जिम्मेदारी स्वाति अग्रवाल (नीरज अग्रवाल ),मेघा अग्रवाल (विकास अग्रवाल )द्वारा की जावेगी ।स्वाति अग्रवाल ने कहा कि एलआरएस किडन गार्डन विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों की बचपन के कदमों को सही दिशा में जोड़ने के लिए हमारे द्वारा खेलकूद के झूले के साथ अन्य खेल कूद की सामग्रियों को व्यवस्थित तरीके से लगाकर बच्चों को उस और आकर्षित करते हुए खेल-खेल के साथ पढ़ाई के कार्य करवाए जाएंगे इस तरह के खेल कूद के साथ पढ़ाई को लेकर अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला। आज के एलआरएस किडन गार्डन स्कूल के उद्घाटन के मौके पर परशुराम अग्रवाल (सभा अध्यक्ष पत्थलगांव ),खजांची लाल अग्रवाल ,हेमंत लाल अग्रवाल, अध्यक्ष जिला अग्रवाल सभा ,अनिल अग्रवाल, वीर सिंह नायक ,अजय बंसल सतीश अग्रवाल,कृष्ण अग्रवाल ,सतीश जिंदल ,विनोद अग्रवाल ,प्रवीण अग्रवाल ,सुरेश अग्रवाल ,लुडेग, सहित सैकड़ो की संख्या में अभिभावक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Back to top button