सुशासन तिहार-समाधान शिविर कार्यक्रम से जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँची रोशनी – विधायक गोमती साय

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

 

पत्थलगांव – कांसाबेल विकासखंड के ग्राम फरसाजुड़वाइन में आज “सुशासन तिहार” अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गोमती साय ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। यह कार्यक्रम शासन की मंशा के अनुरूप “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” की भावना से प्रेरित रहा।

 

विधायक श्रीमती साय ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से समाधान शिविरों के माध्यम से योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का लाभ लें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।

 

इस महत्वपूर्ण अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा जी, मंडल अध्यक्ष श्री सुदाम पंडा जी, विभिन्न जनपद सदस्य, सरपंचगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य जनता की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और सार्थक बनाया।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों को लाभांवित भी किया गया। यह आयोजन न केवल शासन की नीतियों को धरातल पर लाने का माध्यम बना, बल्कि आमजन और प्रशासन के बीच संवाद सेतु के रूप में भी उभरा।

सुशासन तिहार जैसे आयोजन न केवल जागरूकता फैलाते हैं, बल्कि लोकतंत्र की नींव को भी सुदृढ़ करते हैं। इस प्रयास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को साधुवाद।

Back to top button