*विधायक गोमती साय ने संवेदनशीलता के साथ परिजनों के निवदेन पर मुंबई से एयर एम्बुलेंस से मृतक बंधन राम यादव के पार्थिव देह पहुंचा गृह ग्राम बांसबहार*

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

 

पत्थलगांव

एक बार फिर से विधायक गोमती साय ने मानवता और संवेदनशीलता दिखाते हुए जशपुर बांसबहार क्षेत्र के निवासी बंधन राम यादव जो की मुंबई मे रह कर काम करता था जिसका आकस्मिक निधन हो गया उसके निधन की सूचना जब उसके परिजनों को मिली तो वे पार्थिव देह मुंबई से गृह ग्राम वापिस लाने की व्यवस्था के लिए विधायक गोमती साय से सहायता लेने पहुंचे विधायक गोमती साय ने बंधन राम यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा मृतक के परिजनों को इस दुःख की घड़ी मे साथ होने और पार्थिव देह को वापिस लाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए और

उनके प्रयास से मुंबई से एयर एम्बुलेंस की सहायता से रायपुर और रायपुर से एम्बुलेंस से उसके निज ग्राम बांसबहार बंधन राम यादव का पार्थिव देह पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने विधायक महोदया का आभार व्यक्त किए विधायक गोमती साय अपने क्षेत्र की जनता के सुख दुःख मे सदैव उनके साथ खड़ी रहती है और हर संभव प्रयास कर क्षेत्र की सभी समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहती हैं।

Back to top button