संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

मुकेश कुमार अग्रवाल

पत्थलगांव आज संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पत्थलगांव में सैकड़ो की संख्या में समाज के लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली ।शोभायात्रा में सतनाम समाज के लोगों ने एक कलर के वस्त्र धारण कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई । बाजे गाजे की धुन पर समाज के लोगों ने नाचते गाते हुए शोभायात्रा निकाली ।शोभायात्रा के पूर्व समाज के युवाओं द्वारा मोटरसाइकिल रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया ।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर पत्थलगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने कहा कि बाबा साहब के आदर्श पर चलकर समावेशी, समता मूलक और न्याय प्रिय समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए एवं बाबा साहब के आदर्श को हमें जीवन में अपनाना चाहिए।

आज बाबा साहब की शोभायात्रा में विवेकानंद ,मिरे ,कृष्णा मिरे ,संतोष, अजय ,राजू सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button