युवा व्यवसायी पर जानलेवा हमले के विरोध मे सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन निगरानी समिती का गठन कर अपराध के रोकथाम की होगी पहल

मुकेश कुमार अग्रवाल

पत्थलगांव-ःशहर मे बढते अपराध को लेकर अब सर्वसमाज की बैठक मे निगरानी समिती का गठन करने का निर्णय लिया गया है। युवा व्यवसायी पर हुये जानलेवा हमले के बाद आज पंचायती धर्मशाला मे सर्व समाज की बैठक आयोजित की गयी थी,जिसमे बडी संख्या मे लोग शामिल हुये,सभी ने अपने सुझाव रखे,जिसमे निगरानी समिती का गठन कर अपराधिक प्रवृत्ति से जुडे लोगो की पहचान एवं अपने स्तर पर उसकी रोकथाम के लिए समिती गठन करने का निर्णय लिया गया। दरअसल दो दिन पूर्व यहा के युवा व्यवसायी अमन अग्रवाल पर दो अज्ञात दुपहिया वाहन चालको द्वारा ज्वलंत शील प्रदार्थ फेंककर लुट की घटना को अंजाम देना चाहा था,इस घटना के बाद अमन अग्रवाल घायल हुये थे,जिससे व्यापारी संगठनो के अलावा सभी समाज के लोगो ने इस हमले की कडी निंदा की थी। पुलिस द्वारा अपराध दर्ज करने के बाद आज यहा की पंचायती धर्मशाला मे सर्वसमाज के 200 से भी अधिक लोग एकत्रित होकर इस घटना की कडे शब्दो मे निंदा की। प्रेस क्लब के सचिव राजेेश अग्रवाल ने स्टाईलिश बाईक के फर्राटे से दौडने पर आपत्ति दर्ज करते हुये उनके दस्तावेज एवं चालको का वैध लायसेंस चेक करने की बात रखी। रोनियार समाज के शंकर गुप्ता ने र्स्काफ के बढते प्रचलन पर रोक लगाने की बात कही,अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने मुसाफिरो की पहचान पर अपने विचार रखे। भोजपुरी समाज के वरिष्ठ मनोज तिवारी ने युवा व्यवसायी पर हुये हमले की तिखी निंदा करते हुये समिती बनाने का सुझाव दिया। अग्रवाल सभा के सचिव अनिल मित्तल ने सर्व समाज की समिती के साथ-साथ बेतहाशा वाहनो की स्पीड एवं घटित अपराधो पर चिंता व्यक्त की। सिक्ख समाज के वरिष्ठ पप्पी भाटिया ने ऐसी घटनाओ की पुनरावृत्ति रोकने पर अपने विचार रखे। रौनियार समाज के अवधेश गुप्ता ने बैठक की बातो पर अमल करने की बात कही। भोजपुरी समाज के अभय सिंह ने भी घटना की निंदा की। सतनामी समाज के संतराम कुर्रे,अग्रवाल सभा के सरंक्षक मुरारी अग्रवाल,चेंबर ऑफ कामर्स के आलोक गर्ग ने भी सर्तकता बरतते हुये अपराधो पर नियंत्रण के लिए सर्व समाज की समिती का गठन करने का विचार रखा। ब्राहम्ण समाज के शेखर त्रिपाठी ने एकता के बलबुते दशा और दिशा दोनो सुधरने की बातें कही। महेन्द्र सोनी,विजय साहु ने भी सर्वसमाज की एकता के साथ अपराधो को रोकने पर अपने विचार रखे।।

सौंपा ज्ञापन-ःयुवा व्यवसायी पर हुये हमले के विरोध मे आज पूरा शहर एकजुट दिखायी दिया। सैकडो की संख्या मे शहरवासी पैदल चलकर पंचायती धर्मशाला से थाना पहुंचे,जहा उन्होने तहसीलदार प्रांजल मिश्रा के हाथ ज्ञापन सौंपकर हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग रखी। साथ ही शहर मे घटित होने वाले अपराधो पर पुलिस का नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही करने पर अपने विचार प्रस्तुत किये। व्यवसायी हरगोविंद अग्रवाल ने कहा कि ऐसी घटनायें कभी भी किसी के साथ भी घट सकती है,जिसका पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अब सभी को एकजुट होने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button